पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- जाखनी की बेटी रिया महर को एमफार्मा की पढ़ाई के दौरान बेहतर प्रदर्शन पर एसबीएस विश्वविद्यालय, देहरादून के गत दिवस हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ले.जरनल (सेनि) गुरमीत सिंह ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान एम फार्मा की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2020-22 बैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रदान किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, एसबीएसयू के अध्यक्ष एसपी सिंह और वीसी प्रो जेकुमार मौजूद रहे।रिया वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज - डीआरडीओ, नई दिल्ली में जूनियर रिसर्च फैलो के तौर पर काम कर रहीं हैं। रिया की स्कूली शिक्षा यहीं से हुई है। उनकी मां मधु महर डाक विभाग और पिता नरेंद्र सिंह महर लोनिवि में कार्यरत हैं। इधर कई लोगों ने उन्हें गोल्ड मेडल मिलने पर बधाई दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.