लखनऊ, जनवरी 19 -- अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर रियाद से लौटे एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। उसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनासस की फ्लाइट एक्सवाई 333 सोमवार दोपहर करीब 11:40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान से बाहर निकलने के दौरान करीब 12:10 बजे टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर यात्री मोहम्मद समीर खान की तबीयत खराब हो गई। उनकी नाक से अचानक तेज खून बहने लगा। मौके पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने समीर खान को संभाला और एयरपोर्ट मेडिकल टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची मेडिकल टीम ने मोहम्मद समीर खान की जांच की। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम तक मोहम्मद समीर खा...