लखनऊ, मार्च 20 -- गोमतीनगर कोतवाली में रियल एस्टेट फर्म संचालक के खिलाफ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपित ने तीन निवेशकों को मुनाफे का झांसा दिया था। निलमथा दुर्गापुरी निवासी राकेश सिंह के मुताबिक श्रेया ग्रुप ऑफ कम्पनी का संचालन हेमंत राय करता है। जिसका दफ्तर गोमतीनगर में है। जमीन की खरीद फरोख्त में रुपये लगाने पर मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने निवेश कराया था। राकेश कुमार सिंह से करीब एक लाख 85 हजार, उनके परिचित घनश्याम से करीब तीन लाख 33 हजार और विनय सिंह से करीब दो लाख 62 हजार रुपये आरोपी ने लिए थे। हेमंत ने दावा किया था कि 15 महीने में वह रुपये लौटा देगा। साथ में मुनाफा भी देगा। झांसे में फंसे पीड़ितों के काफी कहने पर भी हेमंत ने रुपये नहीं लौटाए। तकादा करने पर गाली गलौज की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.