नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Lodha Developers share price: रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे स्थित सॉलिडराइज रियल्टी (एसआरपीएल) में 294 करोड़ रुपये में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने एसआरपीएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अधिग्रहण के बाद सॉलिडराइज रियल्टी, लोढ़ा डेवलपर्स की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी। सॉलिडराइज रियल्टी पुणे में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। बता दें कि मुंबई स्थित लोढ़ा डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जो 'लोढ़ा' ब्रांड के तहत संपत्तियों की बिक्री कर...