रांची, अप्रैल 19 -- रांची। वरीय संवाददाता रिम्स में मोबाइल फोन की चोरी का प्रयास करते समय दो चोर पकड़ लिए गए। अस्पताल में मौजूद लोगों द्वारा पकड़े गए चोरों में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुवा चौक का मो रशीद जमाल उर्फ समीर और कर्बला चौक चिश्तिया मुहल्ला का चरकू उर्फ वकील सिद्धिकी शामिल है। दोनों के पास से रिम्स से पूर्व में चुराए गए दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए। वे अस्पताल से मोबाइल फोन की चोरी कर बुंडू मस्जिद चौक एवं पेटरवार में परिचितों को औने-पौने दाम में बेच देते थे। छानबीन में पुलिस को यी भी पता चला कि मो रशीद पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.