रांची, अप्रैल 25 -- रांची। रिम्स रांची में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं और सर्जिकल आइटम्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नई समिति का गठन किया गया है। संस्थान के निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति का अध्यक्ष डॉ निशिथ एम पॉल एक्का को बनाया गया है। वहीं डॉ गणेश, डॉ संतोष सोरेन और डॉ देवराज को सदस्य बनाया गया है। समिति का कार्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए जरूरी दवाओं और सर्जिकल सामग्रियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...