रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में 10 बेड आईसीयू परियोजना के तहत एक व्यापक क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह परियोजना विशेष रूप से पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों की गहन चिकित्सा क्षमताओं को सशक्त बनाने हेतु शुरू की गई है। झारखंड में यह व्यवस्था कोल इंडिया और राज्य सरकार की मदद से लागू हो रही है। यहां पहले चरण में रांची, गुमला, लातेहार, चतरा और खूंटी के 5 सदर अस्पतालों को शामिल किया गया है। इन्हें रिम्स के टेली-आईसीयू हब से जोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.