रांची, अप्रैल 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर रिम्स निदेशक को हटाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने प्रतुल शाहदेव के बयान को तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि रिम्स एक स्वतंत्र संस्थान है और उसके प्रशासनिक मामलों में स्वास्थ्य मंत्री को उचित निर्णय लेने का संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकार प्राप्त है। भाजपा को इन विभागीय मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है। मेडल और हेल्थ प्वाइंट जैसी कंपनियां भाजपा से जुड़ी हुई हैं और जब मंत्री इरफान अंसारी ने इन कंपनियों के संदिग्ध भुगतान पर रोक लगाने की बात की, तभी भाजपा नेताओं ने इसका विरोध करना शुरू किया। यह ...