रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विपक्षी दलों से रिम्स-टू के निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निम्न स्तर की राजनीति अत्यंत पीड़ादायक है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स-टू के निर्माण के पीछे उनका कोई निजी स्वार्थ या राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पैसों की कमी कभी बाधा न बने। उन्होंने कहा कि आज भी कई मरीज बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं, जहां भारी खर्च के बावजूद कई बार जान नहीं बच पाती। उन्होंने सभी नेताओं से अपील की है कि स्वास्थ्य को राजनीति से ऊपर रखकर इस मानवीय प्रयास में सहयोग करें। उन्होंने रिम्स में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या पर चिंता जताई। पेशेंट फ्लो मैनेजमेंट को और बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.