रांची, अगस्त 6 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में मरीजों को हर दिन बाहर से दवा लाने को मजबूर किया जा रहा है। रिम्स प्रंबधन के अनुसार, स्टॉक में लिस्ट के हिसाब से पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। स्टोर में भी जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और एंटीबायोटिक्स हैं, बावजूद मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है। खासकर रात में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। हर छोटी और बड़ी दवाएं बाहर से लानी पड़ रही है। मरीजों को पैरासिटामोल और कैनूला तक बाहर से लाना पड़ रहा है, जबकि ये स्टोर में उपलब्ध हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि डॉक्टर पर्ची पर दवा लिखते हैं। मजबूरी में उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। कुछ मामलों में मरीजों को 500 से लेकर 2000 रुपये तक की दवाएं बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.