रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर हत्याकांड के बाद गुरुवार को बुलाए गए बंद के चलते मरीजों को काफी परेशानी हुई। वाहन नहीं मिलने से दूसरे जिलों से आने वाले मरीज रांची के रिम्स में उपचार के लिए पहुंच नहीं सके। सामान्य दिनों में रिम्स में आने वाले मरीजों की संख्या के मुकाबले गुरुवार को इसमें करीब 33 फीसदी की कमी दिखी। रिम्स ओपीडी में एक दिन में करीब 1800 मरीज आते हैं। लेकिन बंदी के कारण 1200 मरीज पहुंचे। इन 1200 में करीब 350 मरीज इमरजेंसी के भी थे। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बताया कि रांची के आसपास के इलाकों के मरीज तो पहुंचे, पर दूर-दराज के जिले वाले मरीज रिम्स नहीं पहुंच सके। हालांकि एंबुलेंस से आने वालों को परेशानी नहीं हुई। सदर में भी मरीजों की संख्या रही कम रांची के सदर अस्पताल में भी अन्य दिनों के मुकाबले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.