गुमला, सितम्बर 20 -- गुमला। जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए दो नाबालिगों को पुलिस ने एक हफ्ते बाद पकड़ लिया है। दोनों किशोर चोरी के आरोप में 10 सितंबर को गिरफ्तार किए गए थे। जिन्हे रिमांड होम भेजा गया था। जहां से दोनो 17 सितंबर की रात दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के शासन में हड़कंप मच गया था। उपायुक्त के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने शनिवार देर रात डुमरटोली के पास दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.