देवघर, फरवरी 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। चरकीपहड़ी अवस्थित रिमांड होम में रह रही किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में मृतका के पिता ने कुंडा थाना में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिहार के बांका जिला के बंधुआकुरुवा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव निवासी मुनेश्वर राउत द्वारा दर्ज प्राथमिकी में रिमांड होम की वार्डन के अलावा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थानांतर्गत डांड़े गांव निवासी राजीव कुमार पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जिक्र है कि उनकी पुत्री वर्ष 2024 से देवघर रिमांड होम में रह रही थी। बताया गया है कि प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में गोड्डा न्यायालय के आदेश पर उसे रिमांड होम भेजा गया था। प्राथमिकी के अनुसार 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री ने रात में फांसी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.