लखनऊ, जुलाई 2 -- रिमझिम बारिश ने लगातार तीसरे दिन शहर को भिगोया। वैसे मंगलवार को ट्रांस गोमती समेत कुछ इलाकों में ही ठीक वर्षा हुई, शेष जगह हल्की फुहारें पड़ीं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार बादल छाए रहने और बारिश से दिन के तापमान में 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट आई, यह 25.2 रहा। तापमान कम रहने की वजह से शहर को गर्मी से राहत मिली। हवा में आद्रता 95 फीसदी तक पहुंचने की वजह से उमस बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की मुख्य धारा सूबे के उत्तर की ओर होने से तीन दिन बारिश का सिलसिला चला। अब यह ट्रफ लाइन प्रदेश के दक्षिण में खिसक रही है। ऐसे में बुधवार को छिटपुट बारिश होगी, साथ ही बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का सिलसिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.