कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। दिनभर की उमसभरी गर्मी पड़ने के बाद गुरुवार शाम पांच बजे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाये बादल गरजने के साथ बरसने लगे। इस दौरान ठंडी हवाओं का झोंका चलने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। गुरुवार की सुबह तल्ख धूप निकलने के बाद दिनभर उमसभरी गर्मी का प्रकोप जिलेभर में रहा। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादलों का झुरमुट मंडराने लगा। देखते ही देखते शाम पांच बजे के बाद जिले के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश होने लगी। भरवारी में देर तक बारिश हुई तो मूरतगंज क्षेत्र में भी रिमझिम बारिश गर्जना के साथ हुई। मुख्यालय मंझनपुर में छह बजे के बाद से सात बजे तक रिमझिम बरसात होती रही। इस दौरान ठंड हवाओं का झोंका आने व रिमझिम बरसात ने ल् उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाया। हालाकि सरायअकिल, बेनीराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.