भभुआ, जून 24 -- तापमान में गिरावट आने के साथ लू व गर्मी से लोगों को मिली राहत पहाड़ी क्षेत्र में 25 से 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही हवा (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्र में सितम ढा रही लू व गर्मी से वनवासियों को राहत मिली है। कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को पूरे दिन आसमान बादल से ढंका है और 25 से 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बह रही थी। हवा में नमी व बादल रहने से मौसम सुहाना हो गया है। मानव के साथ पशु-पंक्षियों ने भी राहत महसूस की है। हवा के झोंकों से पहाड़, खेत व जंगल के पेड़ की डालियां झूला झूल रही हैं। अधौरा के लोगों को झुलसाने वाली लू से राहत मिली है। लगातार बादलों के ठहरने और बारिश से यहां का मौसम सामान्य हो रहा है। इस बार अधौरावासियों को लंबे समय तक तपिश भरी गर्मी का सामना करन...