बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- बुलंदशहर, संवाददाता। मौसम का मिजाज पिछले तीन दिनों से बदला हुआ है। गुरुवार को भी सुबह से बादलों की आवाजाही का मौसम बना रहा। दिन बढ़ने के साथ ही काले बादल छा गए। सुबह करीब 11:30 बजे से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया। जो दिनभर बना रहा। रूक-रूककर हुई बारिश से ठंड का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर रहा। इससे मौसम में ठंड बढ़ी रही। वहीं बारिश के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। कच्चे रास्तों पर कीचड़ के चलते निकलना तक मुश्किल हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक बना रहेगा। शुक्रवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार शाम से मौसम लगातार बदल रहा है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.