रिषिकेष, मार्च 15 -- मौसम का मिजाज ऋषिनगरी में शनिवार भोर में बदल गया। आसमान में बादल छाने के कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। इस बीच तेज हवाएं भी चलीं। बारिश की वजह से मौसम में एक बार फिर ठंडक महसूस की गई। वहीं, बारिश से गन्ना किसानों के चेहरे खिले दिखे लेकिन तेज हवा चलने से आम और लीची के काफी बौर गिर गए। इसके चलते आम और लीची की फसलों को नुकसान होने से इससे जुड़े बागवान चिंतित नजर आए। ऋषिकेश में भोर से लेकर पूर्वान्ह नौ बजे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के बाद तेज हवाएं चलीं, जिससे गेहूं की फसल के नुकसान को लेकर हवाओं के थमने तक किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिचीं रहीं। हालांकि, इन हवाओं से गेहूं की फसल को तो नुकसान नहीं हुआ, मगर आम और लीची के पेड़ों पर आ रहे बौर को हल्का नुकसान जरूर हुआ। किसान दीपक रावत, रणजोध सिंह, उम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.