भागलपुर, सितम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बुधवार की रात में हुई झमाझम बारिश से रात से गर्मी गायब हुई तो वहीं गुरुवार को दिन में रिमझिम फुहारों के बीच मौसम नरम रहा। हल्की परेशानी थोड़ा उमस से हुई, लेकिन नम हवाओं ने लोगों को सुखद एहसास करा दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो मध्य बिहार में सक्रिय रहा चक्रवाती परिसंचरण गुरुवार को पूर्वी बिहार में सक्रिय रहा। ऐसे में अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान है। दिन संग रात का तापमान में हुई थोड़ी वृद्धि बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन एवं रात का पारा 0.3-0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री ल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ग...