बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर यातनाएं देने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से ग्रामीणों में रोष पनपा हुआ है। सोमवार को गांव के काफी लोग एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। बावली गांव निवासी विशाल ने एसपी को बताया कि गांव की पट्टी राणा के रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता राजू को उन्होंने बंधक बना रखा है। वह उनके घर आ जाए। वह इस बात को सुनकर दबंगों के घर पहुंच गया। वहां पर उसे भी बंधक बना लिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। घंटों तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इसके बाद दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को लेकर उनके परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां उसने चार लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.