रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) झारखंड प्रदेश का नया अध्यक्ष शिव उरांव को बनाया गया है। वहीं, पूनम सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के पुनर्गठन को लेकर राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने रविवार को रांची में उच्चस्तरीय बैठक की। राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले नवंबर में झारखंड का दौरा करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव के नेतृत्व में जल्द नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जो संवैधानिक अधिकार दिया है, उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जनजाति आयोग की तरह ही अनुसूचित जाति आयोग का ...