रांची, अक्टूबर 5 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले ग्रुप) ने झारखंड में पार्टी का विस्तार करने का फैसला किया है। इसी क्रम में, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने शिव उरांव को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष और पूनम सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। सचिव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा में अमीर है, परंतु इसके मूल निवासी, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी जरूरी चीजों से वंचित हैं। रोजगार की कमी और सिंचाई की खरा व्यवस्था के कारण युवा गांव छोड़कर जाने को मजबूर हैं। पार्टी ने घोषणा की है कि वह बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगी। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, प्रदीप कुजूर, देवी दयाल मुंडा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार...