पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। सुविघा शुल्क न मिलने पर रिन्यूबल के दौरान हाईस्कूल पास व्यक्ति का अनपढ़ का पासपोर्ट बना दिया। डाक के माध्यम से पासपोर्ट पहुंचने से किसान नेता के होश उड़ गए। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा कला निवासी किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया अपना पासपोर्ट हाईस्कूल की अंक तालिका लगाकर 26 अगस्त 2004 को जारी कराया था। 25 अगस्त 2014 को इसकी वैद्यता समाप्त हो गई। दोबारा रिन्युवल करने के दौरान पासपोर्ट 19 सितंबर 2022 को अपनी हाईस्कूल की अंकतालिका लगाकर बनाया। आरोप है पासपोर्ट अधिकारी ने रिन्युवल के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर शिक्षित वाला पासपोर्ट बनाने की बात कही। किसान नेता ने पहले ही शिक्षित वाला पासपोर्ट होना बताया। इसके बाद उन्होंने अपनी फाइल जमा कर दी। कुछ दिन बाद उनका डाक विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.