रांची, नवम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। प्रसिद्ध टॉम मुर्मू संथाली बैंड की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समारोह ने झारखंड की कला, संगीत और परंपरा को एक मंच पर खूबसूरती से प्रस्तुत किया। झारखंड स्थापना के रजत जयंती समारोह के तहत रविवार को मोरहाबादी मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिधम ऑफ फॉक थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक लोक-विधाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया गया। अखरा जगान (झूमर) से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद संथाली, कढ़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका और सरायकेला-मानभूम छऊ नृत्य ने मंच पर झारखंड की विविध सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। लोक नृत्यों के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक समकालीन प्रस्तुति का फ्यूजन भी कार्यक्रम का प...