गाजीपुर, फरवरी 9 -- दिलदारनगर। उसिया स्थित जामिया राबिया बसरीया लिलबनात मदरसे में रिदा-पोशी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुफ्तिया, आलिमा एवं क़ारिया कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली 16 छात्राओं को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीनि शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कंप्यूटर कोर्स पूर्ण करने वाली छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान किया गया। साथ ही सिलाई, कढ़ाई और ग्राफिक्स डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को धार्मिक शिक्षा के साथ तकनीकी व हुनरी शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का समापन सामूहिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.