रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष रितेश कुमार बने हैं। उन्हें कुल 261 वोट मिले। रितेश कुमार ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी विवेक आनंद बास्के (कुल मत 246) को 15 वोटों के अंतर से हराया है। रितेश कुमार वर्तमान में गृह विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी हैं। महासचिव पद पर राजेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 343 वोट मिले। वे वर्तमान में विधि विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी हैं। उन्होंने अपने निकटतम मुख्य प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार (कुल वोट 332 वोट मिले) को 11 वोटों से हराया। इससे पहले हटिया के सिंह मोड़ स्थित पशुपालन भवन में रविवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर कुल 33 उम्मीवार मैदान में थे। संघ के कुल 882 मतदाताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.