बोकारो, मार्च 21 -- गुरुवार को रितुडीह में आदिवासी सांस्कृतिक उत्थान समिति डिबागढ़ा की ओर से बाहा पर्व मनाया गया। जाहेरगढ़ में आयोजित प्रकृति के पर्व बाहा को लेकर उपस्थित लोगो में काफी उत्साह रहा। शाम 7 बजे से ही आस-पास के ग्रामीण जुटने लगे। नायके मनोज कुमार मुर्मू, महेश मुर्मू ने मारंग बुरू की अराधना की। चावल से बनी सामग्री अपने अराध्य देव को समर्पित कर प्रसाद चढ़ाया व गांव प्रदेश में शांति की कामना की। जानकारी देते हुए बिंदेश्वर हांसदा ने बताया कि बाहा पर्व झारखंड के प्रमुख त्यौहारो में से एक है। जिसमें अपने मारंगबुरू व अन्य गुरुओं की अराधाना की जाती है। कई स्थानों पर यह होली के पहले व कई स्थानों पर होली के बाद मनाया जाता है। मौके पर बिंदेश्वर हांसदा, जोग मांझी, कान्हू हांसदा, आनंद सोरेन, अध्यक्ष सह मूल मांझी जगन्नाथ मुर्मू, चेतान टोला मां...