बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- रितिका और बंटी का किसान कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत राजगीर में महिला महोत्सव में गीत संगीत में लहराया परचम फोटो : किसान कॉलेज : बिहारशरीफ किसान कॉलेज में सम्मान समारोह में विजेता रितिका आर्य व बंटी कुमारी के साथ प्राचार्य प्रो. दिवांशु कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय किसान कॉलेज में शनिवार को रितिका आर्य और बंटी कुमारी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. दिवांशु कुमार ने बताया कि राजगीर महोत्सव के दौरान महिला महोत्सव में किसान कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बंटी कुमारी ने लोकगीत एकल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया। जबकि, रितिका आर्य ने सुगम संगीत में पहले तो एकल शास्त्रीय नृत्य में तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने कहा कि वहां से लौटने पर इन विजेताओं को कॉलेज में सम्मानित किया ग...