नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार के रिठाला-कुंडली मेट्रो कारिडोर के लिए 68 नए कोच खरीदेगा। इसके लिए डीएमआरसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये नए कोच करीब तीन वर्ष में दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे। इससे रेड लाइन पर ट्रेन की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी। फेज चार में रिठाला से हरियाणा के कुंडली तक 26.463 किलोमीटर मेट्रो लाइन का निर्माण होना है। इस कॉरिडोर पर 21 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कॉरिडोर पर बवाना व नरेला में भी मेट्रो स्टेशन होगा। इसके निर्माण के लिए सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। वर्ष 2029 तक इस कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया जाना है। यह कॉरिडोर वर्तमान रेड लाइन के विस...