लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश का पालन नहीं हो रहा है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र. के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आदेश किया था कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो आदि सम्मान स्वरूप देना चाहिए। साथ ही दूसरे कर्मचारियों के साथ रिटायर होने वाले व्यक्ति के विचारों को साझा करना चाहिए। इस संबंध में महेंद्र पांडेय ने बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार से भी मुलाकात की। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों से मांग की कि वह शासनादेश का पालन कर रिटायर होने वाले कर्मचारियों का सम्मान जरूर करवाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...