साहिबगंज, फरवरी 8 -- तीनपहाड़ (साहिबगंज)। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव के रिटायर शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वे घटना के समय अकेले ही घर पर थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। रविवार की सुबह डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट जांच को मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार रिटायर शिक्षक निर्भय कुमार रॉय (66) जोंका स्थित अपने घर पर अकेला रहा करते थे। शनिवार को शाम चार बजे पड़ोस की एक महिला की बकरी उनके घर में घुस गयी थी । उक्त महिला जब उनके घर बकरी को लाने गयी तो उसने देखा कि रिटायर शिक्षक निर्भर कुमार रॉय मृत अवस्था में घर के बरामदे पर पड़े हैं। उनके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के जख्म थे । महिला ने शोर मचाने लगी। इससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर प...