लखनऊ, जनवरी 9 -- पारा क्षेत्र के सरोसा भरोसा मोहल्ले में गुरुवार दोपहर रिटायर फौजी ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से कुत्ते पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली गले में लगने से कुत्ता घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने श्वान को पशु चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती करवाया। कुत्ते की हालत गंभीर है। शुक्रवार को आसरा द हेल्पिंग हैड ट्रस्ट एनजीओ ने आरोपी पर मुकदमा करवाया है। आरोप है कि जब गोली चलाई गई तो घर के पास ही बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। मोहान रोड स्थित सरोसा भरोसा में सेना से नायब सुबेदार पद से रिटायर्ड जंगली अंसारी (40) परिवार के साथ रहते हैं। घर पर दो पालतू कुत्ते पाल रखे हैं। मोहल्ला निवासी बबलू राठौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जंगली अंसारी के घर के सामने स्ट्रीट डॉग घूम ...