हमीरपुर, जनवरी 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे के निजी अस्पताल में मंगलवार को एक बच्ची के जश्न के बाद हुआ ग्रैंड वेलकम सुर्खियों में आ गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें नवजात बच्ची को अस्पताल से गाड़ियों के काफिलों संग घर ले जाया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मौदहा के फत्तेपुर मोहल्ला निवासी अंजुम परवेज उर्फ राजू अपने घर में स्पेलर (आटा चक्की और तेल पिराई) का कारखाना लगाए हैं। उनके पिता फौज से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजू चार भाइयों में बड़े हैं और उनकी कोई बहन नहीं है। तीन अन्य भाइयों की अभी शादी भी नहीं हुई है। इनके परिवार में लंबे समय से एक बेटी की कमी थी। राजू की पत्नी निखहत गर्भवती हुई तो परिवार में बेटी की मन्नत को लेकर दुआएं होने लगी। मंगलवार को प्रसव पीड़...