बरेली, फरवरी 13 -- बरेली। कैंट के गंगानगर कालोनी में रहने वाले रिटायर दरोगा पर सैन्यकर्मी की पत्नी ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। सैन्यकर्मी परिवार के साथ रिटायर दरोगा के मकान में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी के अनुसार, मकान मालिक सुरेंद्र मौर्य उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। सैन्यकर्मी की पत्नी ने सुरेंद्र मौर्य के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.