लखनऊ, जनवरी 9 -- आलमबाग में रहने वाले रिटायर दरोगा संतोष कुमार मिश्रा के पेंशन के दस्तावेजों का सत्यापन कराने के नाम पर साइबर जालसाजों ने ट्रेजरी अफसर बनकर जानकारी ली। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर खाते से 1.58 लाख रुपये उड़ा दिए। वहीं, जालसाजों ने अगल-अलग क्षेत्रों में रहने वाले छह अन्य लोगों के खाते से सात लाख रुपये पार कर दिए। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक रिटायर दरोगा ने बताया कि सात जनवरी को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ट्रेजरी अफसर बताया। व्हाट्सएप पर कुछ दस्तावेज मांगे। फिर एक फाइल भेजकर डाउनलोड कराई। खाते से तीन बार में 1.58 लाख रुपये उड़ा दिए। सुलतानपुर रोड अर्जुनगंज निवासी नवजौर कौर को गूगल का कस्टमर केयर मैनेजर बनकर जालसाजों ने फोन किया। लिंक भेजकर 89,591 रुपये उड़ा दिए। ठाकुरगंज के हबीबपुर संगम सिटी...