लखनऊ, जुलाई 25 -- मॉल एवेन्यू में रहने वाले रिटायर कर्नल हमीद उस्मानी की बेटी से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी के मैसेज व्हाट्सऐप पर भेजे गए। कर्नल उस्मानी की बेटी बेंगलुरु में न्याय विभाग में क्लर्क है। उन्होंने बेटी के साथ प्रशिक्षण कर चुके आशू पाठक पर रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकी का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आशू पाठक दिल्ली में द्वारिका का रहने वाला है। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक रिटायर कर्नल मॉल एवेन्यू में बेगम अख्तर कम्पाउंड के रहने वाले हैं। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि नई दिल्ली के द्वारिका अक्षरधाम अपार्टमेंट में सेक्टर एम निवासी आशू पाठक बेटी के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय में क्लर्क की ट्रेनिंग करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.