चित्रकूट, जनवरी 16 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की जांच कर रही पुलिस एसआईटी लगातार तथ्यों को खंगालने में जुटी है। शुक्रवार को रिटायर्ड एटीओ बयान दर्ज कराने एसआईटी के सामने उपस्थित हुए। जिनसे करीब पांच घंटे तक एसआईटी की टीम ने पूछताछ कर तथ्यों को खंगाला। 93 पेंशनरों के खातों में वर्ष 2018 से 2025 तक अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये के गबन मामले में पिछले 17 अक्टूबर को कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस एसआईटी इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। अब तक एसआईटी ने नामजद आरोपित पेंशनरों के साथ ही दलालों के कोषागार कर्मियों के कनेक्शन को काफी हद तक खंगाल लिया है। बैंक स्टेटमेंटों से ट्रांजेक्शनों का मिलान भी हो चुका है। पेंशनरों से बतौर कमीशन ली गई धनराशि किस तरह दलालों के जरिए नकदी के साथ ही खातो...