काशीपुर, फरवरी 4 -- काशीपुर, संवाददाता। एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 15 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टांडा उज्जैन, गौतम नगर निवासी मुरारी सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके मोबाइल पर लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। आरोपी अपना नाम बृजपाल निवासी कुकुरझुंडी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद बताकर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। मुरारी सिंह ने बताया कि बृजपाल उनपर उसकी जमीन बेचने के झूठे आरोप लगा रहा है, जबकि जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि कोई अप्रिय घटना की आशंका के डर से जब बृजपाल के मोबाइल नंबर को उन्होंने ब्लैक लिस्ट कर दिया, तो आरोपी उनके मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज व गंदी-गंदी गाली भेजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.