औरैया, जनवरी 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद रेलवे स्टेशन के निकट बंद हो चुकी रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर एक रिटायर्ड शिक्षक की जम्मू मेल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। 76 वर्षीय शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिषदीय विद्यालय कछपुरा से सेवानिवृत्त हुए 76 वर्षीय देवीलाल संजय नगर दिबियापुर में परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद वे मोहल्ले से थोड़ी दूरी पर स्थित बंद हो चुकी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और कानपुर की ओर से आ रही जम्मू मेल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.