गोरखपुर, जनवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के रजही में रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर से हुई 84 लाख रुपये की लूट में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हुआ, जबकि दूसरा भागने के प्रयास में बाइक समेत गिरने के बाद पकड़ा गया। उनके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, लूटे गए आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामरक्षा उर्फ तेजू यादव निवासी चिलुआताल और देवेन्द्र निषाद उर्फ दयान...