संभल, फरवरी 22 -- तहसील के गांव राजपुर निवासी एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी की जमीन राजस्व कर्मी ने सह खातेदार के नाम कर दी। अब रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है । गांव राजपुर निवासी सोमपाल सिंह पुत्र बाबूराम ने बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड है। उसकी आराजी ग्राम राजपुर के गाटा संख्या 856 रक्बा 0.789 हेक्टेअर में नाम था, लेकिन राजस्व कर्मी ने सह खातेदार के नाम विरासत कर दी। जब सोमपाल ने राजस्व कर्मी से यह कहकर विरोध किया कि यह गलत किया है और अभी वह जिन्दा। तब राजस्व कर्मी ने कुछ रूपयों की डिमान्ड की। वृद्ध होने के बाद भी तहसील में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उस का नाम आज भी गाटा संख्या से गायब है। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों ने उप...