मोतिहारी, जनवरी 2 -- मोतिहारी, निसं। साइबर अब बिजली बिल अपडेट करने तथा कनेक्शन कट जाने की बात कह लोगों साइबर ठगी कर रहे हैं। जिले के दो लोगों से साइबर फ्रॉडों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी की है। ठगी के पीड़ितों ने साइबर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इसके आधार पर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से 2.40 लाख की ठगी : छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया जिरात मोहल्ला निवासी सेवानिवृत बैंक प्रबंधक माहताब आलम के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा गया है कि 30 दिसंबर को बिजली मीटर अपटूडेट करने के लिए फोन किया। फोन करनेवाले ने पूछने पर उसने कंजूमर नंबर, एप्लीकेशन नंबर आदि भी बताया। इसके बाद उनसे कहा कि 1...