संवाददाता, अगस्त 5 -- यूपी के बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव बरौला में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हथौड़ा का प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या से सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। फौजी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मृतका की पुत्री ने पिता पर दूसरी शादी करने के लिए मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यशपाली (55) की हत्या के बाद उसकी एक पुत्री ने बताया कि उसके दो भाई थे, जिनकी मौत के बाद उसके पापा को अपनी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी के चलते वह उसकी माता के साथ मारपीट करते थे। गांव बरौला में रिटायर्ड फौजी समय सिंह (62 वर्ष) अपनी पत्नी यशपाली (55 वर्ष) के साथ रहता था। उसकी दो विवाहित पुत्रियां अनूपशहर तथा शिकारपुर में अपनी ससुराल में रहती हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी ने सोमवार को दिन ...