अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुखमा संस में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से पला रोड पर एक रिटायर्ड फौजी ने गाली गलौज कर दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो रिटायर फौजी लाइसेंसी बंदूक निकालकर ले आया। इस पर सफाई कर्मचारियों ने रिटायर्ड फौजी के घर के आगे कूड़ा डाल दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला सफाई कर्मचारी प्रीति, रंजीत, सरोज ने सासनी गेट थाने में रिटायर फौजी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि उनको जातिसूचक शब्द कहे और लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी दी। पला रोड पर हंगामा बढ़ता देख वहां पर सुखमा संस के प्रोजेक्ट हेड रितेष कपूर व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। सुखमा संस के प्रोजेक्ट हेड रितेष कपूर ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने पहले भी सफाई कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता की थी...