मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के पुरानी मोतिहारी रोड के उकता नगर निवासी रिटायर्ड दारोगा नागेंद्रनाथ तिवारी को भूमि कारोबारियों ने हत्या की धमकी दी है। उन्होंने इसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि प्रॉपर्टी डीलर मनोज पांडेय से घर के बगल वाली प्लॉट खरीदने की बात 60 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से तय हुई थी। इसमें 35 लाख रुपये उन्हें भुगतान कर दिया, लेकिन जमीन नहीं दी गई। रुपये लौटाने के लिए तगादा किया तो हत्या की धमकी दी जा रही है। इसी बात को लेकर मनोज पांडेय अपने आदमियों को लेकर बीते 14 मार्च की रात घर पर चढ़ गए और गोली-गलौज करने लगे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। आसपास के लोग जगे तो सभी धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.