मेरठ, फरवरी 13 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को दिन निकलते ही छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। विजिलेंस मेरठ सेक्टर की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थ...