पीलीभीत, सितम्बर 23 -- पूरनपुर। कस्बे की अशोक कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार शुक्ला पुत्र गिरजा शंकर शुक्ला चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मचारी है। अनिल कुमार शुक्ला बीते 7 सितंबर को त्रिवेनी सहाय के साथ किसी काम से माधोटांडा जा रहे थे। रूरिया सलेमपुर के पास त्रिवेनी सहाय लघुशंका के लिए चले गए। अनिल कुमार शुक्ला खड़ी बाइक पर ही बैठे रहे। इस दौरान अनियंत्रित गति से आ रही डीसीएम ने अनिल कुमार शुक्ला को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिटायर्ड कर्मी अनिल कुमार शुक्ला की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...