मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। दर्जनों लोगों को मामा और मौसा नमस्ते कहने के बाद जाल में फंसाकर सोने के आभूषण ऐंठने वाले बरेली निवासी ठग विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बहजोई निवासी सुनार दिनेश राजपूत को भी गिरफ्तार किया जो ठगी का माल लेकर उसे खपाता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रामगंगा विहार निवासी रिटायर्ड कोर्टकर्मी के साथ हुई ठगी का खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेज-2 निवासी गिरराज स्वरूप भटनागर जिला न्यायालय में पेशकार के पद से रिटायर हैं। वर्तमान में वह वकालत करते हैं। बीते 23 अप्रैल को उन्होंने ठगी का केस दर्ज कराया। जिसमें बताया कि 18 अप्रैल को सुबह के समय वह शांति साड़ी निकेतन के पास फूल तोड़ने गए थे। वहीं बाइक सवार युवक आया और नमस्ते किया। बाइक सवार ने अपनी बातो...