कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरदामई में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के पांच ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी सहित घरेलू सामान समेट ले गए। घटना से गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्राम सरदामई निवासी रिटायर्ड कानूनगो नूर मोहम्मद का परिवार पिछले कुछ दिनों से बाहर गया हुआ था। मकान में ताला पड़ा था। सुबह जब उनके पुत्र अनवार घर पहुंचे तो मकान के पांचों ताले टूटे देख दंग रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं गायब थीं। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर एक इनवर्टर, बैटरी, एक गैस सिलेंडर, लगभग तीन हजार रुपये नगद तथा रसोई में रखा राशन चोरी कर ले गए। घट...