नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह बीते कुछ दिनों से अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर के रिटायरमेंट के फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। अरिजीत के इस फैसले पर फैंस सहित कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट कर अपनी राय रखी। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने के अपने फैसले की घोषणा के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने कोलकाता में अपना पहला शो किया। अरिजीत ने रविवार को सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया। सिंगर के परफॉर्म करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अरिजीत को परफॉर्म करते देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत ने पहले शो में किया परफॉर्म कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस ...